Mauni Amavasya 2020: आज है मौनी अमावस्या, जानें स्नान व दान का शुभ मुहूर्त और जरूरी बातें
स्नान, दान का शुभ मुहूर्त
उत्थान ज्योतिष संस्थान के निदेशक पं. दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली के अनुसार अमावस्या तिथि 23 जनवरी गुरुवार को रात 1:41 बजे शुरू हो गयी है। इसका मान 24 जनवरी शुक्रवार को रात 2:06 बजे तक रहेगा। इस दिन स्नान-दान का मुहूर्त भोर से रात तक रहेगा। ज्योतिषाचार्य अवध नारायण दुबे के अनुसार स्नान-दान का विशेष पुण्यकाल सुबह 4 बजे से सुबह 7 बजे तक रहेगा।
Mauni Amavasya 2020: इन चीजों को दान करना होता है शुभ, व्रत के दौरान करें इन मंत्रों का जाप
चतुष्ग्रहीय योग पुण्यकारी
पूर्वांचली के अनुसार इस बार मकर राशि में मौनी अमावस्या पर चतुष्ग्रहीय योग बन रहा है। शनि, सूर्य व बुध के साथ चंद्रमा शुक्रवार सुबह 7.18 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र कुम्भ राशि में उच्च स्थिति में हैं। वृश्चिक में मंगल और देव गुरु वृहस्पति धनु राशि में रहेंगे। ग्रहों की इस शुभता से स्नान-दान का फल कई गुना बढ़ जाएगा।
Mauni Amavasya 2020: कुंडली में भारी है शनि तो मौनी अमावस्या पर करें इन चीजों का दान
मौन रहकर स्नान, दान फलदायी
प्राकृतिक व योग चिकित्सक डॉ. टीएन पांडेय के अनुसार मौन की उत्पत्ति मुनि शब्द से हुई है। इसलिए मौनी अमावस्या को मुनि जैसा आचरण करने का अवसर मिलता है। डॉ. राजेश मिश्र के अनुसार मान्यता है कि मौनी अमावस्या पर भीड़ अधिक रहती है इसलिए मौन रहकर स्नान करने से सकुशल स्नान संपन्न होने का माध्यम भी है। इसलिए ऋषियों द्वारा मौन-व्रत रहने का विधान किया। इस दिन स्नान से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।